गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई हत्या पर ACP का बयान आया सामने, आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने कब्जे में लिया शव
शनिवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की पैरामाउंट सोसायटी में हुई 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में ACP वेव सिटी ने बताया कि बलिया के रहने वाले राजेश कुमार सिंह ने गोली मार पर युवक की हत्या कर दी। आरोपी रिटायर्ड BSP कर्मी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।