गाज़ियाबाद: 2 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने 2 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त दीपक को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि दीपक ट्रेन के माध्यम से अवैध गांजे की तस्करी करता है और उसे गिरफ्तार करके उसके पास से 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत ₹30000 है। इसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।