पटना ग्रामीण: रसीद चौक मोड़ के पास से 2 अपराधियों को अगमकुआं थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के रसीद चौक मोड़ के पास से अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को अगमकुआं थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से एक देसी कट्टा, पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, एक बाइक, दो मोबाइल और 800 रुपए बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।