पटना ग्रामीण: पटना में ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने की लोगों से हेलमेट पहनने और ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाने की अपील
पटना में लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटना को लेकर ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने शनिवार को लोगों से अपील की है की दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी लोग हेलमेट पहने और अगर एक गाड़ी पर दो लोग हैं तो दोनों हेलमेट पहने। इस दौरान उन्होंने फोर व्हीलर चलाने वालों को भी सीट बेल्ट लगाने और ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाने की अपील की है।