पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना इलाके से 20 लाख रुपए की शराब बरामद, प्लाई गोदाम की आड़ में चल रहा था धंधा
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ठाकुर बाड़ी रोड स्थित प्लाई गोदाम से 20 लाख रुपए का शराब बरामद हुआ है। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब ड्रम में छिपाकर रखी गई थी। ऊपर से लकड़ी का बुरादा भी डाल दिया था। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।