जालोर-लेटा मार्ग पर युवक को जलाने का प्रयास, गंभीर झुलसा, जोधपुर रेफर : जालोर के ठाकुरद्वारा निवासी यूनुस खान पुत्र अशरफ खान के साथ जालोर-लेटा मार्ग पर आग लगाने की घटना सामने आई है। परिजनों के अनुसार अज्ञात 3 से 4 युवकों ने युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस से पायलट महावीर सिंह व ईएमटी दिनेश कुमार ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार कर जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया हैं। आग की सूचना पर फायरब्रिगेड कर्मचारी पूरण सिंह भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली, आरोपियों की पहचान और वारदात के कारणों की जांच जारी है।
Jalor, Jalor | Sep 16, 2026