बाड़ी माता तीर्थ धाम पर केसरपुरा मार्ग के प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण, तातेड परिवार ने माता रानी को किया समर्पित
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
विजयनगर। प्रमुख शक्तिपीठ बाड़ी माता तीर्थ धाम में विमल एवं विजय तातेड परिवार, विजयनगर की ओर से केसरपुरा मार्ग पर नवनिर्मित भव्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। तातेड परिवार द्वारा निर्मित इस प्रवेश द्वार को बाड़ी माता के चरणों में समर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंडित रामधन शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रवेश द्वार का उद्घाटन करवाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोडियाना के निर्वाचित सरपंच सांवरलाल शर्मा, ग्राम पंचायत बाड़ी के सरपंच राजकुमार पांडया, शांतिलाल बुरड़, गोपाल जोशी, मुकेश जोशी, राधेश्याम व्यास, भालूराम साहू, व्यवस्थापक नोरतमल जाट एवं कैलाश चंद, राजेंद्र टाक, महावीर जलवानिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंदिर की मुख्य सेविका कृष्णा टाक ने भामाशाह परिवार का सम्मान पत्र भेंट कर एवं चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा बाड़ी माता के प्रति उनकी श्रद्धा, समर्पण एवं धार्मिक सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्य से तीर्थ धाम की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ ही श्रद्धालुओं को एक भव्य प्रवेश द्वार की सौगात मिली।
Bhilwara, Bhilwara | Nov 25, 2026