हसनपुर: बारिश में गिरा ग्रामीण का मकान, बच्चे दबे, बाल-बाल बची जान, हादसे के बाद मचा हड़कंप, ग्रामीण ने मुआवजे की मांग की
थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में शनिवार शाम करीब छह बजे बारिश के चलते एक ग्रामीण का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में बच्चे दब गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।