प्रतापगढ़: नगर कोतवाली पुलिस ने रामलीला मैदान से एक बाइक चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना कोतवाली नगर में पुलिस चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को राम लीला मैदान से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार शाम 7 बजे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम महेद्र कुमार सेन है, जो प्रयागराज के मोहम्मदपुर सरायअली का निवासी है।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है ।