प्रतापगढ़: मां मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक एवं हॉस्पिटल के संचालक समेत 6 लोगों पर गैंगरेप और सामूहिक हत्या का केस दर्ज हुआ
दुर्गागंज में ड्यूटी करने गई दलित युवती की मौत के मामले में पुलिस ने 6 लोगो पर केस दर्ज किया है। एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के मां की तहरीर का अस्पताल के संचालक के अलावा डॉक्टर अमित पांडे सुनील कुमार विद्यासागर शाहाबाद मनोरमा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।