मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5-6 जून को बलरामपुर दौरा, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath 5 और 6 जून को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आएंगे। 5 जून को वह मध्यनगर-बिलोहा में आयोजित जनसभा में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन करेंगे तथा तुलसीपुर और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री तुलसीपुर स्थित Maa Pateshwari Devi Patan Mandir में दर्शन-पूजन कर रात्रि विश्राम करेंगे। 6 जून की सुबह मंदिर से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर से गोण्डा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।