Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

बलरामपुर: नाबालिग से अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपी का पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल बलरामपुर। जनपद के थाना सादुल्लानगर क्षेत्र में नाबालिग लड़के के साथ कथित अप्राकृतिक यौन संबंध और मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक रानीपुर गांव निवासी एक नाबालिग लड़के को जन्मदिन समारोह के दौरान कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने मोटरसाइकिल से सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में नामजद दो आरोपी मोहम्मद फरहान और अफसर रजा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं तीसरा वांछित आरोपी अब्दुल जाहिद उर्फ बब्बू पुलिस से बचकर फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सादुल्लानगर पुलिस ने अमघटी जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Balrampur, Balrampur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

#SPBalrampur के निर्देशन में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के संबंध में संवाद किया जा रहा है व साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। https://t.co/WzATJwqbXV

#SPBalrampur के निर्देशन में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के संबंध में संवाद किया जा रहा है व साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। https://t.co/WzATJwqbXV

Balrampur, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के धुसवा गांव में जलौनी लकड़ी के विवाद में हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी व परिजनों ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा मृतक की बच्चियों के पालन-पोषण हेतु आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के धुसवा गांव में जलौनी लकड़ी के विवाद में हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी व परिजनों ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा मृतक की बच्चियों के पालन-पोषण हेतु आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Balrampur, Balrampur | Jun 27, 2026

#उतरौला! 10 #मोहर्रम को गमगीन माहौल में निकाला गया यौमे #आशूरा का जुलूस

उतरौला/बलरामपुर
मोहर्रम की दसवीं तारीख शुक्रवार को जनपद सहित उतरौला, अमया देवरिया, रैगांवा, रेहरामाफी, सादुल्लाह नगर, मीरपुर, पचपेड़वा, तुलसीपुर, गैसड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में यौमे आशूरा का जुलूस निकाला गया। कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन व उनके 72 लोगों की शहादत को याद कर शिया समुदाय के लोगों ने नम आंखों से शहीदाने कर्बला को पुरसा दिया। नौहा ख्वानो के नौहे पर अजादारों ने मातम किया।
उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित मरहूम हाजी तुल्लन हुसैन के इमामबाड़े से दस मुहर्रम को यौमे आशूरा का जुलूस शाम करीब चार बजे निकाला गया। जिसमें शिया समुदाय के लोग काला लिबास पहने नंगे पांव, दर्द भरे नौहे के साथ मातम किया। कई आजादारों ने इमामे हुसैन के गम में तेज धारदार चाकू से अपने सिर को चाक कर कमा लगाया तो वहीं बहुत से मातमदारों ने दर्जन�

#उतरौला! 10 #मोहर्रम को गमगीन माहौल में निकाला गया यौमे #आशूरा का जुलूस उतरौला/बलरामपुर मोहर्रम की दसवीं तारीख शुक्रवार को जनपद सहित उतरौला, अमया देवरिया, रैगांवा, रेहरामाफी, सादुल्लाह नगर, मीरपुर, पचपेड़वा, तुलसीपुर, गैसड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में यौमे आशूरा का जुलूस निकाला गया। कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन व उनके 72 लोगों की शहादत को याद कर शिया समुदाय के लोगों ने नम आंखों से शहीदाने कर्बला को पुरसा दिया। नौहा ख्वानो के नौहे पर अजादारों ने मातम किया। उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित मरहूम हाजी तुल्लन हुसैन के इमामबाड़े से दस मुहर्रम को यौमे आशूरा का जुलूस शाम करीब चार बजे निकाला गया। जिसमें शिया समुदाय के लोग काला लिबास पहने नंगे पांव, दर्द भरे नौहे के साथ मातम किया। कई आजादारों ने इमामे हुसैन के गम में तेज धारदार चाकू से अपने सिर को चाक कर कमा लगाया तो वहीं बहुत से मातमदारों ने दर्जन�

Balrampur, Balrampur | Jun 27, 2026

बलरामपुर: थाना गैड़ासबुजुर्ग क्षेत्र के बड़का धुसवा गांव में घर के बाहर रखी सूखी लकड़ी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत। पोस्टमार्टम के लिए शव लेने पहुंची पुलिस का परिजनों ने विरोध किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।

बलरामपुर: थाना गैड़ासबुजुर्ग क्षेत्र के बड़का धुसवा गांव में घर के बाहर रखी सूखी लकड़ी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत। पोस्टमार्टम के लिए शव लेने पहुंची पुलिस का परिजनों ने विरोध किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।

Balrampur, Balrampur | Jun 26, 2026

बलरामपुर जनपद में शहर का मोहर्रम: आकर्षण का केंद्र बने खूबसूरत ताजिए

मोहर्रम के अवसर पर बलरामपुर शहर में विभिन्न इमामबाड़ों और मोहल्लों से निकाले गए खूबसूरती से सजे ताजिए लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। पारंपरिक कला, रंग-बिरंगी सजावट और बेहतरीन कारीगरी से तैयार ताजियों ने शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक पेश की। बड़ी संख्या में लोग ताजियों के दीदार के लिए पहुंचे और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम की रस्में अदा की गईं।

बलरामपुर जनपद में शहर का मोहर्रम: आकर्षण का केंद्र बने खूबसूरत ताजिए मोहर्रम के अवसर पर बलरामपुर शहर में विभिन्न इमामबाड़ों और मोहल्लों से निकाले गए खूबसूरती से सजे ताजिए लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। पारंपरिक कला, रंग-बिरंगी सजावट और बेहतरीन कारीगरी से तैयार ताजियों ने शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक पेश की। बड़ी संख्या में लोग ताजियों के दीदार के लिए पहुंचे और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम की रस्में अदा की गईं।

Balrampur, Balrampur | Jun 26, 2026