जमुई: चंद्रमंडी थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 चंद्रमंडी थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की दोपहर बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से दोनों को मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान केनुआडीह निवासी सोमा मरांडी तथा छोटू कुमार के रूप में की गई है।