चाकसू: मोजमाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Chaksu, Jaipur | Mar 29, 2024 मोजमाबाद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पेज पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी संजय मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अखेपूरा गांव निवासी कालू गुर्जर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पुलिस टीम ने पूछताछ की और इसके बाद को कोर्ट में पेश किया गया । मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने के आदेश दिए।