चाकसू: फागी एसडीएम राकेश कुमार ने सुल्तानिया गांव का किया दौरा,पेयजल समस्याएं भी ग्रामीणों से सुनी,
Chaksu, Jaipur | Mar 28, 2024 फागी एसडीएम राकेश कुमार ने गुरुवार को क्षेत्र के सुल्तानिया गांव का दौरा किया और पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर एसडीएम राकेश कुमार को अवगत करवाया । इसके बाद पीएचईडी विभाग के इंजीनियर को सप्लाई समय पर सुचारु करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिक्रमण को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई