जनसुनवाई के बीच कलेक्ट्रेट में हंगामा, गेट पर तोड़फोड़ और आवेदकों से झूमाझटकी के आरोप
छतरपुर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैंड-बाजे और झंडों के साथ पहुंचे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने गेट को खोलते हुए अंदर घुसे और लाइन में लगे आवेदकों के साथ झूमाझटकी की, जिससे कुछ लोग गिर भी गए।मामले में एसडीएम ने कहा कि CCTV फुटेज और वायरल वीडियो देखकर जांच की जाएगी। यदि किसी को चोट पहुंची है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। वहीं, बाद में कलेक्टर ने तीन लोगों को बुलाकर उनकी समस्या सुनी और ज्ञापन लेकर जांच का आश्वासन दिया।