फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी तथा तेंदुली गांव के बीच शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार राजेश कुमार उम्र 40 वर्ष तथा उसका छोटा भाई राजकुमार उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तेंदुली कोतवाली बिंदकी घायल हुए। जबकि दूसरी बाइक में सवार अजय उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तेंदुली घायल हुआ।