17 साल पुराने मुकदमे का वांछित वारंटी गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट के रेलबाजार थाना पुलिस ने 17 साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त नसीम उर्फ कल्लू उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी वर्ष 2009 से न्यायालय में विचाराधीन मामले में पेशी से बच रहा था। पूर्वी जोन डीसीपी और एसीपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीरपुर कैंट निवासी आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
.
.
.
📍 कानपुर | Ground Zero News
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurPolice #RailBazar