नवाबगंज: ग्राम बंनी में रास्ता बंद करने के विवाद पर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बंनी में रास्ता बंद किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार कुलदीप रावत सहित अन्य लोगों के आने-जाने वाले रास्ते को कथित रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि विपक्षी पक्ष दबंगई के बल पर रास्ता बंद किए हुए है।