जगदलपुर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल में केंद्रीय योजना नक्शा परियोजना के तहत सिटी सर्वे प्रोजेक्ट का हुआ डिजिटल शुभारंभ
मध्यप्रदेश के रायसेन से आज शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण” (नक्शा) पायलट परियोजना भारत के 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 152 शहरी स्थानीय निकायों में शुरू की गई ।जिसका मंगलवार दोपहर 1 बजे नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल में परियोजना शुभारम्भ का सीधा प्रसारण किया गया।