जगदलपुर: भाजपा कार्यालय में नव निर्वाचित महापौर संजय पांडे ने प्रेस वार्ता में नगर को लेकर अपने विजन को दोहराया
मंगलवार दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में नव निर्वाचित महापौर संजय पांडे ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया ।इस दौरान उन्होंने जगदलपुर नगर निगम को लेकर अपने विजन और प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि भाजपा के अटल विश्वास पत्र में की गई सभी घोषणाओं को बिना किसी पक्षपात के समय सीमा के भीतर ही पूरा किया जायेगा।