आंवला: आंवला के केसरपुर में दो दिन से मृत पड़ा गौवंश, कुत्ते नोच रहे शव; ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बीमारी फैलने का खतरा
आंवला तहसील के ब्लॉक रामनगर के गांव केसरपुर में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि गौवंश के शव को कुत्तों द्बारा नोचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिन से एक गौवंश का शव खुले में पड़ा हुआ है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने से आवारा कुत्ते मृत गौवंश के शव को नोच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश।