कुंडा: मानिकपुर कांड पर गरमाई सियासत: अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, भाजपा और सपा नेताओं का दौरा
मानिकपुर में युवती की हत्या और सामूहिक दुष्कर्म मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह 10 बजे सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार को घेरा, वहीं सपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पीड़ित परिवार से मिला। दूसरी ओर, पूर्व भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने भी शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।