चौरीचौरा: सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चौरी चौरा आगमन और भोपा बाजार ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की प्रगति जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।