गया टाउन सीडी ब्लॉक: राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता मजबूत करने का आह्वान किया।