बक्सर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर में पीएम किसान सम्मान निधि के किस्त जारी होने पर हुआ प्रसारण, खरीफ खेती की भी दी गई जानकारी
Buxar, Buxar | Jun 18, 2024 कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 17वीं किश्त जारी होने पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों के बीच किया गया। इस दौरान किसानों के बीच खरीफ की खेती की जानकारी भी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर देवकरण ने बताया कि इस कार्यक्रम में 40 महिला व 60 पुरूष किसान शामिल हुए।