बक्सर: भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा - जनता ने बक्सर में दिया एनडीए को वनवास, रावण वध भी जरूर होगा
Buxar, Buxar | Jun 17, 2024 भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह बक्सर के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि बक्सर में एनडीए की हार से यह साबित हुआ है कि जनता ने हमें वनवास दे दिया है, लेकिन यह वनवास खत्म होगा और रावण वध भी जरूर होगा. अश्विनी चौबे के बयान पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बक्सर में जो कुछ हुआ उसके बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया गया है.