बक्सर: बक्सर गोलंबर पर लगने वाले जाम के लिए टोल प्लाजा जिम्मेदार नहीं : दीपक सिंह, प्रबंधक
Buxar, Buxar | Jun 17, 2024 बक्सर गोलंबर पर लगने वाले जाम के लिए टोल प्लाजा जिम्मेदार नहीं है. यह कहना है राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर बने टोल प्लाजा के प्रबंधक दीपक सिंह का. उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर गाड़ियों को ज्यादा देर नहीं रोका जाता, जबकि गोलंबर से गाड़ियां आगे पास नहीं हो पाती, जिसके कारण जाम लग जाता है. बता दें कि बक्सर गोलंबर पर लगभग हर दिन भीषण जाम लग रहा है.