बक्सर: बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने किया एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
Buxar, Buxar | Jun 18, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी थानाध्यक्ष एवं एसपी कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए दैनिक प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में डीडीसी डाॅ महेंद्र पाल, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य लोग शामिल हुए।