बक्सर: नगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी स्कोर्पियो चोरी
Buxar, Buxar | Jun 18, 2024 नगर में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. जिला मुख्यालय स्थित नगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी एक स्कॉर्पियो को चोरों ने बीती रात उड़ा लिया है. चोरी की यह वारदात उस वक्त अंजाम दी गई जब रात को स्कॉर्पियो मलिक हमेशा की तरह वाहन घर के बाहर खड़ी कर घर में सोने चले गए थे. सुबह जब वह जागे तो वाहन गायब पाया. बाद में उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई