भीलवाड़ा: कलयुगी बेटे-बहू पर बुजुर्ग पिता का आरोप, मारपीट कर छीनी जमीन-मकान, अत्याचारों से परेशान बुजुर्ग ने एसपी से लगाई गुहार
भीलवाड़ा में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले की कोटड़ी तहसील के पारोली निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही कलयुगी बेटे और बहू पर मारपीट, प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। अत्याचारों से परेशान बुजुर्ग ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।