#नर्मदा_परिक्रमा श्रद्धालुओं हेतु ग्राम पंचायत घटवा से चकेरी में विभिन्न स्थानों पर की गई पेयजल की व्यवस्था
बड़वानी 20 नवंबर 2026/ नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में नर्मदा पथ के विभिन्न स्थान पर द्वारा ठीकरी हाईवे से बड़वानी मार्ग पर ग्राम पंचायत घटवा से चकेरी तक विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशन में की गई इस पहल का उद्देश्य लंबी पैदल यात्रा के दौरान नर्मदा परिक्रमा वासियों, श्रद्धालुओं तथा आम राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। नर्मदा परिक्रमा भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। हजारों श्रद्धालु लंबी दूरी तय कर मां नर्मदा की परिक्रमा करते हैं। ऐसे में उनके लिए मार्ग में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सेवा और पुण्य का कार्य है।
शासन की इस पहल से परिक्रमा वासियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था प्रशासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और धार्मिक यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाती है। प्रशासन का उद्देश्य है कि मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले प्रत्येक श्रद्धालु को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं एवं सहयोग प्राप्त हो सके।
#JansamparkMP
#Badwani
Barwani, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026