दाउदनगर: दाउदनगर थाना में आयोजित जनता दरबार में पहुंचा जमीन संबंधित विवाद का एक नया मामला
जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए शनिवार को पूर्वाहन 11:00 से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक दाउदनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। राजस्व पदाधिकारी रोहित कुमार और थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने जमीन संबंधित मामलों को सुना। बताया गया कि जनता दरबार में जमीन विवाद का एक नया मामला पहुंचा है और एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया है।