दाउदनगर: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई, झंडोतोलन का समय निर्धारित
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में एसडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे एक बैठक आयोजित की गई। झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। झांकी प्रतियोगिता के लिए कमेटी बनाई गई।मुख्य समारोह परेड ग्राउंड पर होगा, जहां 10:30 बजे एसडीओ झंडोतोलन करेंगे।