दाउदनगर: शमशेर नगर स्टैंड के पास स्थित पैक्स कार्यालय और एक दुकान से चोरों ने चुराई लाखों रुपए की संपत्ति, पुलिस कर रही है छानबीन
दाउदनगर-पटना रोड स्थित शमशेर नगर स्टैंड के पास पैक्स कार्यालय और एक गल्ला दुकान से चोरों ने शुक्रवार की रात्रि लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली। शमशेर नगर पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि और गल्ला दुकान संचालक दिनेश कुमार पंतु ने बताया कि चोरी की घटना घटी है।थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने शनिवार की शाम 5:00 बजे बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है।