दाउदनगर: अखिल भारतीय किसान महासभा की टीम ने तरार के बधार में अगलगी के घटनास्थल की की जांच, सरकार से क्षतिपूर्ति देने की मांग
अखिल भारतीय किसान महासभा की 6 सदस्यीय जांच टीम ने तरार गांव के बधार में अगलगी के घटनास्थल का गुरुवार की सुबह 9:00 बजे जांच किया।बुधवार की रात किसानों का पुआल का गांज और धान जल कर राख हो गया था।जांच टीम पीड़ीत किसानों से बातचीत की।भाकपा माले के टाउन सचिव बिरजू चौधरी ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे बताया कि पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग सरकार से की गई।