दाउदनगर: औरंगाबाद पुलिस द्वारा प्रखंड कार्यालय मैदान पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दो मैचों में ओबरा थाना की टीम बनी विजेता
औरंगाबाद पुलिस द्वारा प्रखंड कार्यालय मैदान दाउदनगर पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दो मैच गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे से खेला गया। दोनों मैचों में ओबरा थाना की टीम विजेता रही। ओबरा थाना की टीम ने पहले मैच में उपहारा और दूसरे मैच में देवकुंड की टीम को हराया। मैच का उद्घाटन दयानंद शर्मा, राजीव रंजन सिंह,रौशन सिन्हा एवं प्रभात छोटू ने किया।