दाउदनगर: सिंचाई विभाग के आईबी में लोजपा (रामविलास) की बैठक, जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू रहे मौजूद
सिंचाई विभाग दाउदनगर के आईबी में लोजपा(रामविलास )की बैठक शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू ने कहा कि एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए सभी कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं।