बिछिया: गर्जन सिंह मरावी के दशगात्र में शामिल हुए बिछिया विधायक, शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया
बिछिया नगर मुख्यालय में 27 सितंबर, दिन रविवार की देर रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर, बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा स्वर्गीय गर्जन सिंह मरावी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन भी शामिल रहे है l