मोबाइल छोड़ वेदों की राह पर चले बटुक, जानिए कैसे तैयार हो रहे धर्म के युवा प्रहरी
राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र स्थित कसार गुरुकुल में आयोजित 15 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर में बटुक उत्साहपूर्वक वैदिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति का अध्ययन कर रहे हैं। शिविर में भाग ले रहे बटुकों ने बताया कि वे वेद, मंत्रोच्चार, धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कारों की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान समय में पाश्चात्य एवं अंग्रेजी संस्कृति का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में वैदिक ज्ञान और भारतीय मूल्यों का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है। आयोजकों ने बताया कि गुरुकुल में बच्चों को वैदिक संस्कार, शास्त्र अध्ययन, यज्ञ-विधि, नैतिक शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति की गहन जानकारी दी गई।
#VedicEducation #SanatanDharma #IndianCulture #Gurukul