चूरू: वार्ड संख्या 12 में पतंगबाज़ी के दौरान 13 वर्षीय बालक छत्त से गिरकर हुआ घायल, हायर सेंटर रैफर किया
Churu, Churu | Jan 14, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 12 में मंगलवार शाम छत्त पर पतंग उड़ाते वक्त 13 वर्षीय लड़का हादसे का शिकार होकर गम्भीर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे गम्भीर हालत में निजी वाहन से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।