चित्तौड़गढ़। जिले में गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज बदला, लेकिन शहरवासियों को बारिश से खास राहत नहीं मिली। सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। सुबह 8 बजे तक शहर में सिर्फ 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में बादल मेहरबान रहे।