#बालाघाट
आज दिनांक 21-08-2026 को श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट द्वारा प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावास/आश्रम/विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों की समस्याओं को सुना तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। इसके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी प्रभावित क्षेत्र में संचालित संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रभावित क्षेत्र में संचालित सभी संस्थाओं में पानी की टंकियों की सफाई की जा चुकी है तथा सभी परिसरों में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। सभी छात्रावास/आश्रम में उबले हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आज दिनांक 21-08-2026 को अधिकारियों द्वारा विकासखंड बैहर के 03 छात्रावास एवं 03 शालाओं का निरीक्षण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#WelfareTribal
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026