ढीमरखेड़ा: पचपेढ़ी में भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन शक्ति का प्रदर्शन
कटनी जिले के उमरियापान के पचपेढ़ी कार्यालय में आज मंगलबार दोपहर करीब 3 बजे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।