हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशन के इंटर्न छात्र-छात्राओं का ₹15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार शाम छात्रों ने मेडिकल कॉलेज गेट से पैदल मार्च निकाला, जो सिंधी चौराहा होते हुए रामपुर गेट पहुंचा और इसके बाद छात्र मेडिकल कॉलेज परिसर लौटकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान उन्हें अब तक कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। छात्रों के अनुसार वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 बैच के विद्यार्थियों ने करीब दो वर्षों से शासन-प्रशासन के सामने ₹15 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग उठाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए उन्हें स्टाइपेंड का लाभ मिलना चाहिए। छात्रों ने सरकार से तत्काल शासनादेश जारी कर पात्र इंटर्न विद्यार्थियों को ₹15 हजार मासिक स्टाइपेंड देने की मांग की है और कहा है कि ठोस निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
#Haldwani #HaldwaniNews #GovernmentMedicalCollege #MedicalCollegeHaldwani #AlliedHealth #AlliedHealthStudents #AlliedHealthInterns #Internship #Interns #Stipend #StipendDemand #15KStipend #StudentProtest #StudentsProtest #StudentMovement #MedicalStudents #HealthcareStudents #HealthcareNews #MedicalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniProtest #StudentIssues #GovernmentJobs #StipendHike #EducationNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews