🚨 सरस्वती आत्महत्या प्रकरण का पुलिस ने किया खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार!
सितारगंज बाईपास रोड पर टुकटुक में आग लगने से झुलसी महिला सरस्वती की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशन में हुई विवेचना के बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और आवश्यक साधन उपलब्ध कराने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पवित्र सरकार उर्फ कन्हई पर मृतका को मानसिक दबाव देने और संबंध व विवाह के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। वहीं, जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार पर घटना से पहले पेट्रोल उपलब्ध कराने और सरस्वती को पवित्र के टुकटुक तक पहुंचाने का आरोप है।
CDR, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों की भूमिका सामने आने की बात पुलिस ने कही है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।
📍 स्थान: सितारगंज, ऊधमसिंह नगर
📢 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें i7News के साथ।
#Sarस्वतीप्रकरण #Sitarganj #UttarakhandPolice #SSPAjayGanpati #UdhamSinghNagarPolice #UKPoliceStrikeOnCrime #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #HaldwaniNews #i7News #UttarakhandNews #LatestNews #justiceleague