हाथरस: हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 497 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्यार कॉलोनी जनपद मैनपुरी निवासी 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 497 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।