हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने बीती रात कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने अपह्त हुई किशोरी का बीती रात जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करने के बाद कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।