हाथरस: सदर के हलवाई खाने बाजार में डीएम के निर्देशन में फूड विभाग ने नवरात्रि पर्व को लेकर की छापेमारी, लिए सैंपल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के हलवाई खाने बाजार में डीएम के निर्देशन में आज दिन शुक्रवार को दोपहर के समय पर फूड विभाग ने नवरात्रि के पर्व को लेकर खाने पीने की दुकानों पर छापेमारी की है! छापेमारी से बाजार में पूरे तरीके से हड़कंप मच गया इसी क्रम में विभाग ने कई दुकानों से खाने पीने की चीजों के सैंपल भी लिए हैं जिसको लैब के लिए भेजा जाएगा!