हाथरस: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर एसीएमओ को ज्ञापन दिया
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय पर आज दिन शुक्रवार को दोपहर के समय पर समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर एसीएमओ को अपनी 11 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है ! यह सभी 11 मांगे स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं! प्रमुख मांगों में जिले में चल रहे अवैध अस्पतालों को बंद किया जाए, दूर से आ रहे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा दी जाए!